ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डीन जोंस ने टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या की तुलना वेस्टइंडीज के खौफनाक तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग से कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया में डीन जोंस को लोगों ने खूब ट्रोल किया। जोंस ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'क्या किसी ने सोचा है कि हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी एक्शन माइकल होल्डिंग से मिलता जुलता है। निश्वित रूप से स्पीड में अंतर हो सकता है लेकिन एक्शन एक जैसा ही है'।
Does anyone think that @hardikpandya7 bowling action similar to Michael Holding? Obviously speed is different,but similar @StarSportsIndia
— Dean Jones (@ProfDeano) September 24, 2017
जोंस के इस कमेंट के बाद लोगों ने उनको निशाने पर लेते हुए ट्रोल करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, 'मेरी आपसे विनती है कृपया पांड्या और होल्डिंग की तुलना मत कीजिए'। एक अन्य ने लिखा कि आप क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हो सकते हैं लेकिन पांड्या और होल्डिंग की तुलना बताती है कि आप क्रिकेट को रेडियो पर फॉलो करते हैं। एक अन्य ने लिखा दोनों में किसी प्रकार की समानता नहीं है।
Dont compare legends like holding with pandya like shits....my kind request 😈😈😈😈
— Wallstreet Wolf (@WalllstreetWolf) September 24, 2017
Deano what are you smoking these days? Must be some very good stuff that you are thinking like this
— Majid Arab (@MajidArab7) September 24, 2017
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 60 टेस्ट मैचों में 249 विकेट झटके थे। 102 वन डे में उनके नाम 142 विकेट हैं। हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन में से दो वन डे मैचों में मैन ऑफ मैच चुने गए हैं। चेन्नई और इंदौर में पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। पांड्या ने सीरीज में 60 की औसत से 181 रन बनाए हैं। पांड्या ने सीरीज के 3 मैचों में 5 विकेट भी लिए हैं।