फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले लिया संन्यास, अब भारतीय फ्रैंचाइजी के लिए खेलेंगे पाकिस्तानी पेसर आमिर

Sat, 19 Dec 2020 09:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mohammad Amir - फोटो : Getty
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की। हालांकि उसके बाद उन्होंने अबू धाबी टी-10 लीग से खेलने के लिए भारतीय फ्रैंचाइजी लीग का दामन थाम लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
टी -10 क्रिकेट लीग - फोटो : Social Media
28 जनवरी 2021 से शुरू होने वाली इस लीग में पुणे डेविल्स की टीम पहली बार हिस्सा लेगी। टीम का स्वामित्व अल्फा स्पोर्ट्स के पास है जबकि भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स कृष्ण कुमार चौधरी और पराग संघवी इसके सह मालिक हैं। टीम ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स को अपना कोच बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 6
mohammad Amir
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की। हालांकि उसके बाद उन्होंने अबू धाबी टी-10 लीग से खेलने के लिए भारतीय फ्रैंचाइजी लीग का दामन थाम लिया।

4 of 6
जोंटी रोड्स - फोटो : Deccan Chronicle
28 जनवरी 2021 से शुरू होने वाली इस लीग में पुणे डेविल्स की टीम पहली बार हिस्सा लेगी। टीम का स्वामित्व अल्फा स्पोर्ट्स के पास है जबकि भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स कृष्ण कुमार चौधरी और पराग संघवी इसके सह मालिक हैं। टीम ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स को अपना कोच बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
परेरा - फोटो : Click Ittefaq
टी-10 लीग के चौथे सीजन में पहली बार उतरने वाली पुणे की टीम में श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। जबकि आमिर के जुड़ने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन हाल के दिनों में टीम में नहीं चुने जाने से वह निराश थे। 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके आमिर ने टी-20 लीगों में खेलना शुरू कर दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 28 वर्षीय आमिर का करियर शानदार रहा, उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 259 विकेट चटकाए थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें