फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखर जमान के दोहरे शतक की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी 244 रन से करारी मात

Fri, 20 Jul 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फखर जमान
विज्ञापन

फखर जमान (210*) और इमाम उल हक (113) की शानदार बल्लेबाजी और शादाब खान (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को विशाल अंतर से हरा दिया। शुक्रवार को  जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले गए 5 मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 244 रन से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में फखर जमान को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छ्क्कों की मदद से 210 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को इमाम उल हक के रूप में पहला विकेट गिरा। वह 122 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 304 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। जिम्बाब्वे की तरफ से वेलिंगटन मसाकाजा ने 1 विकेट लिए।

पाकिस्तान द्वारा मिले 399 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 42.4 ओवरों में 155 रन बनाकर सिमट गई। जिम्बाब्वे की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा डोनाल्ड त्रिपानो ने 44 रन बनाए, जबकि एल्टन चिगुमबुरा ने 37, मसाकाजा ने 22 और पीजे मूर ने 20 रन बटोरे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा सभी खिलाड़ी सस्ते में निपट गए। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें