गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में
टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को उसी की सरजमीं पर 5-1 से करारी शिकस्त दी है। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बता दें कि हालिया दौरे पर विराट कोहली ने प्रोटियाज के खिलाफ चार शानदार सैकड़े जमाए हैं।
विराट कोहली का कहना है कि अभी उनके अंदर करीब 8-9 साल का क्रिकेट बचा है। अगर विराट इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेल पाते हैं तो शायद ही बल्लेबाजी का कोई रिकॉर्ड बचे, जिसे विराट न हासिल करें। आईसीसी की मौजूदा वन-डे रैंकिंग में विराट कोहली पहले पायदान पर हैं।