बाबर आजम (79) के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 47 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए बाबर आजम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मोहम्मद हफीज को मौन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
बता दें कि पाकिस्तान ने पहला टी-20 मुकाबला 2 रन से और दूसरा 6 विकेट से जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 16.5 ओवर में 119 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी फकर जमान (11) और बाबर आजम क सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन 29 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट जमान के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद हफीज ने बाबर आजम का साथ दिया।
इसके बाद 17वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शोएब मलिक ने 19 और आसिफ अलि ने नाबाद 2 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्रांडहोम ने
लॉकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। 103 रन के भीतर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। कीवी टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 38 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स (26) और इश सोढ़ी ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने तीन, इमाद वसीम और वाकस मकसूद ने दो-दो और फहीम अशरफ ने एक विकेट लिया। बता दें कि मकसूद का यह डेब्यू मैच था। वह पाकिस्तान की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 80वें खिलाड़ी बने।