फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvZIM: जिम्बाब्वे ने हासिल की विशाल बढ़त, बांग्लादेश की पारी 143 रन पर हुई ढेर

Mon, 05 Nov 2018 05:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीटर मूर
विज्ञापन

पीटर मूर के जुझारू अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी के आधार पर 139 रन की विशाल बढ़त हासिल की। जिम्बाब्वे ने आज पांच विकेट पर 236 रन से आगे अपनी पहली पारी बढ़ाई और पूरी टीम 282 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मूर ने 37 रन से आगे खेलते हुए नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने 192 गेंद की अपनी पारी में छह चौके जड़े।

विज्ञापन


बांग्लादेश की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने 108 रन देकर छह विकेट हासिल किए। नजमुल इस्लाम ने दो विकेट चटकाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम तेंडाई चतारा (19 रन पर तीन विकेट), सिकंदर रजा (35 रन पर तीन विकेट) और काइल जार्विस (28 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 51 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। 

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और उसने 19 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। आरिफुल हक (नाबाद 41) और मुशफिकुर रहीम (31) ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा टीम कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया। जिम्बाब्वे ने इसके बाद दूसरी पारी में बिना विकेट खोए एक रन बनाया। हैमिल्टन मसाकाद्जा एक रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि ब्रायन चारी ने खाता नहीं खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें