फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

Mon, 09 Jan 2023 11:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। कराची में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर व्यक्ति हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने पांच विकेट झटके। न्यूजीलैंड के लिए सभी बल्लेबाजों ने छुटपुट योगदान दिया और टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। अंत में यह टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट पर 255 रन ही बना पाई।

इस मैच में न्यूजीलैंड के कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नसीम शाह ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। कॉन्वे पहली ही गेंद में क्लीन बोल्ड हो गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद केन विलियम्सन और डेरिल मिशेल ने पारी संभाली, लेकिन दोनों बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स के बाद माइकल ब्रैसवेल के उपयोगी योगदान के चलते न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा। अंत में टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड को 255 रन तक पहुंचाया।  
  • न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, नसीम शाह ने डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने सिर्फ एक गेंद का सामना किया और खाता भी नहीं खोल पाए।
  • न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट 37 रन पर गिरा, फिन एलेन 29 रन बनाकर आउट, मोहम्मद वसीम जूनियर ने अघा सलमान के हाथों कैच कराया।
  • केन विलियम्सन के रूप में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, उस्मा मिर ने 26 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
  • डेरिल मिशेल 36 रन बनाकर आउट, नवाज ने क्लीन बोल्ड किया।
  • टॉम लाथम 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उस्मा मिल ने फखर जमान के हाथों कैच कराया।
  • ग्लेन फिलिप्स 37 रन बनाकर आउट, नसीम शाह ने कप्तान बाबर के हाथों कैच कराया।
  • माइकल ब्रैसवेल 43 रन बनाकर आउट, नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड किया।
  • हेनरी शिप्ले खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, नसीम शाह ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
  • मिशेल सैंटनर 21 रन बनाकर आउट, नसीम शाह ने नवाज के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हैरिस सोहेल, आघा सलमान, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें