फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तान जाएगी इंग्लैंड की सिक्योरिटी टीम, सितंबर-अक्तूबर में दोनों देशों के बीच खेले जाएंगे 10 मैच

Fri, 15 Jul 2022 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2015 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं चाहता है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की पांच सदस्यीय सिक्योरिटी टीम व्यवस्थाओं और संभावित स्थानों का निरीक्षण करने के लिए 17 जुलाई को पाकिस्तान का दौरा करेगी। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2015 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं चाहता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सितंबर और अक्तूबर में सात मैचों की टी-20 सीरीज और तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईसीबी की ओर से आने वाले अधिकारियों में क्रिकेट संचालन के दो अधिकारी, दो सुरक्षा विशेषज्ञ और उनके पेशेवर क्रिकेटर संघ का एक प्रतिनिधि शामिल है। 

ये पांचों लाहौर, कराची, मुल्तान और रावलपिंडी का दौरा करेंगे। अधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी टीम का यह दौरा नियमित निरीक्षण दौरे का हिस्सा है। सिक्योरिटी टीम आयोजन स्थलों और टीम होटलों का दौरा करेगा और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर इंग्लैंड टीम के दौरे की योजना पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड को पिछले साल पांच टी-20 मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था, लेकिन ईसीबी ने क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का हवाला देते हुए दौरे को रद्द कर दिया था। उससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भी "सुरक्षा खतरों" के डर से अपने दौरे को अचानक रद्द कर दिया था और पाकिस्तान पहुंचकर वहां से वापस लौट गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें