फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा बने ऑस्ट्रेलिया के खेवनहार, शतक जड़ पाक की उम्मीदों पर फेरा पानी, मैच ड्रॉ

Fri, 12 Oct 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
usman khawaja
विज्ञापन

ओपनर उस्मान ख्वाजा (141) की शानदार शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच ड्रॉ करवाकर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


ख्वाजा के कॅरिअर के सातवें शतक और कप्तान टिम पेनी (61 नाबाद) और ट्रेविस हेड (72) की अर्द्धशतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने मैच के अंतिम दिन गुरुवार को आठ विकेट पर 362 रन बनाए। ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 14.3 ओवर ओर खेलने थे।

ऐसे में यासिर शाह ने मिचेल स्टार्क (1) और पीअर सिडल (00) को जल्द आउट कर पाकिस्तान के लिए कुछ उम्मीद जगाई लेकिन पेनी और नाथन लियोन (05) ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 136 पर तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। ख्वाजा और ट्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सबसे लंबी पारी

ख्वाजा ने आठ घंटे 44 मिनट क्रीज पर बिताए और 302 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाए। वह आउट होने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे। उन्हें यासिर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उनकी यह पारी चौथी पारी के दौरान दूसरी सबसे लंबी पारी है। सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के माइकल आर्थटन के नाम है। उन्होंने 1995 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 185 रन की नाबाद पारी के दौरान 645 मिनट क्रीज पर बिताए थे।    

एशिया में चौथी पारी का सर्वोच्च स्कोर
ख्वाजा का यह स्कोर एशिया में चौथी पारी में किसी भी मेहमान बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने नौ साल पहले न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी (140) द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ा। विटोरी ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ यह पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें