फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पाकिस्तान के इस स्टार क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, बच्ची से रेप के मामले में बुरे फंसे

Mon, 20 Dec 2021 07:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के 35 वर्षीय टेस्ट क्रिकेटर यासिर शाह और उनके दोस्त पर 14 साल की लड़की से रेप और उसे धमकी देने के मामले में इस्लामाबाद की शालीमार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
यासिर शाह - फोटो : Re
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर यासिर शाह एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके ऊपर उत्पीड़न और एक बच्ची के साथ रेप के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई है। 35 वर्षीय यासिर और उनके दोस्त पर 14 साल की लड़की से रेप और उसे धमकी देने के मामले में इस्लामाबाद की शालीमार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के न्यूज चैनल जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर में बताया गया है कि यासिर के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर बच्ची के साथ बलात्कार किया, उसकी वीडियो बनाई और उसे चुप रहने की धमकी दी।
 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि जब उसने पूरे मामले को यासिर शाह को वाट्सएप्प पर बताया तो उन्होंने उसका मजाक बनाया और कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं। इतना ही नहीं शाह ने बच्ची पर अपने दोस्त फरहान से शादी करने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो यासिर ने उसे एक फ्लैट खरीदकर देने और अगले 18 साल तक उसका खर्चा उठाने की बात कही। 

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी में है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर हालांकि अब तक क्रिकेटर या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि यासिर शाह से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी बलात्कार के मामले में फंस चुके हैं। उनके ऊपर भी एक महिला के साथ रेप करने और धमकी देने के आरोप लगे थे। लेकिन बाबर पर आरोप साबित नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें