फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की टेस्ट टीम घोषित: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए तीन नए खिलाड़ियों को मिली जगह, जमाल की वापसी

Sat, 07 Nov 2026 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान हो गया है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम में तीन नए चेहरों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर आमिर जमाल और तीन अनकैप्ड प्लेयर्स को श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज सोमवार से शुरू होगी। बाबर आजम 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला नौ नवंबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

तीन खिलाड़ियों को पहली बार किया गया शामिल 
बल्लेबाज मुहम्मद तैयब आरिफ, युवा तेज गेंदबाज अली शब्बीर और सीमर साकिब खान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया है। ये तीनों नए खिलाड़ी चार से छह नवंबर तक इस्लामाबाद क्लब में मेहमान टीम के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में 'पेट्रन्स इलेवन' की तरफ से खेले थे। वहीं, अली उस्मान और अब्दुल्ला फजल को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला मुख्य रूप से तीन दिवसीय वार्मअप मैच के आधार पर किया गया है, जिसमें उस्मान ने सिर्फ पांच ओवर ही फेंके थे। 

पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट, तीन वनडे और छह टी20 मैच खेल चुके आमिर जमाल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में लौटे हैं। 'प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-वन' के फाइनल में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था, जहां उन्होंने 32 रन देकर सात विकेट लिए और 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम 'मार्खोर आईटी सॉल्यूशंस' को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद, उन्होंने कायद-ए-आजम ट्रॉफी गोल्ड के शुरुआती दौर में 'लाहौर व्हाइट्स' की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 74 और 23 रन बनाए और 3 विकेट लिए। दाएं हाथ के बल्लेबाज तैयब ने डिपार्टमेंटल फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में अपने पहले ही सीजन में सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 'किंग्समेन एकेडमी' की कप्तानी करते हुए 7 मुकाबलों में 3 शतक की मदद से 727 रन बनाए। 19 वर्षीय अली ने 8 फर्स्ट-क्लास मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वार्मअप मैच में भी 3 विकेट चटकाए थे। कराची ब्लूज के कायद-ए-आजम ट्रॉफी 2025-26 के विजयी अभियान में साकिब ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नौ मैचों में 20.60 की औसत से 47 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34/7 रहा।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अली शब्बीर, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, मुहम्मद तैय्यब आरिफ, रजउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, साकिब खान, सऊद शकील।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें