फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: '10 ओवर के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था', भारत से हार के बाद सलमान आगा ने गेंद पर फोड़ा ठीकरा

Mon, 22 Sep 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान ने हालांकि, अच्छी शुरुआत की थी और पहले 10 ओवर में 91 रन बना लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 10 ओवर में 80 रन ही बनाए।
विज्ञापन
सलमान आगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में एक बार फिर भारत से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इसका ठीकरा गेंद पर फोड़ा। सलमान का कहना है कि पहले 10 ओवर के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि इसके बाद गेंद नरम हो गई थी जिससे बल्लेबाजी करने में दिक्कत हो रही थी। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। 
विज्ञापन

भारत ने छह विकेट से जीता मैच 
पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सुपर चार में भी पाकिस्तान को धूल चटाई और इस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। 

भारत से मिली हार के बाद सलमान ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण के मुकाबले में उन्नीस साबित हुई। पाकिस्तान ने हालांकि, अच्छी शुरुआत की थी और पहले 10 ओवर में 91 रन बना लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 10 ओवर में 80 रन ही बनाए। शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सलमान बोले- तीनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत
सलमान ने कहा, बल्लेबाजी में हमने बेहतर प्रदर्शन किया जो अच्छी बात है। हमने जिस तरह से शुरुआत की थी, हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे लेकिन पहले 10 ओवर के बाद गेंद नरम हो गई और बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा। हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। आपको परफेक्ट मैच खेलना होता है और जीत के लिए तीनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। हम अच्छा क्षेत्ररक्षण या गेंदबाजी नहीं कर सके।

पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी टीम से भारत के खिलाफ मैच को भुलाकर श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच पर फोकस करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, हमें इस मैच को भूलना होगा क्योंकि मंगलवार को फिर एक मैच खेलना है। हमें इसमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें