फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahibzada Farhan: जिस बल्ले से मनाया जश्न, उसी ने दे दिया धोखा, फैंस बोले- 'बंदूक' की नली क्यों अपने तरफ रखी?

Mon, 22 Sep 2025 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

साहिबजादा से जश्न मनाने के दौरान एक चूक हो गई, जिसका फैंस जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, जिस बल्ले को उन्होंने बंदूक बनाया, उसी ने बाद में धोखा दे दिया।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान - फोटो : Sonyliv (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादित जश्न पर बवाल खड़ा हो गया है। खासकर साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के इशारों ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। फैंस ने इन्हें न सिर्फ खेल भावना के खिलाफ बताया बल्कि देश का अपमान करने वाला कृत्य करार दिया। हालांकि, साहिबजादा से जश्न मनाने के दौरान एक चूक हो गई, जिसका फैंस जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, जिस बल्ले को उन्होंने बंदूक बनाया, उसी ने बाद में धोखा दे दिया।
विज्ञापन

साहिबजादा फरहान का 'गनफायर' जश्न
पहली पारी में जब साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने बल्ले को ऐसे पकड़कर हवा में उठाया जैसे वह एके-47 हो और गोली चला रहे हों। इस जश्न ने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा, 'ये क्रिकेट है या आतंक का प्रचार? बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ना क्या संदेश देना चाहता है?' कई फैंस ने मजाक में कहा कि फरहान ने बंदूक की नली अपनी तरफ रखकर 'आत्मघाती' अंदाज दिखाया है। मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

फरहान ने 45 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। उन्हें शिवम दुबे ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। दुबे की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को दूर पहुंचाने के चक्कर में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सूर्यकुमार के हाथों में गई। इस दौरान फरहान के हाथ से वह बल्ला छूट गया और दूर जाकर गिरा। फैंस इस पर भी मजाक उड़ा रहे कि पाकिस्तान की 'बंदूक' ने धोखा दे दिया।
 
 
 


हारिस रऊफ का '0-6' इशारा
दूसरी पारी में जब हारिस रऊफ को दर्शकों ने हूट किया तो उन्होंने हाथ से '0-6' का इशारा किया। सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तान के उस झूठे दावे से जोड़ा गया जिसमें इस्लामाबाद ने कहा था कि उन्होंने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय लड़ाकू विमान गिराए थे। यह इशारा भारतीय दर्शकों और नेताओं को रास नहीं आया। लोगों ने कहा कि यह मैदान पर देश का अपमान है और पाकिस्तान जानबूझकर उकसाने वाला व्यवहार कर रहा है।
 

हारिस रऊफ - फोटो : Twitter
नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'साहिबजादा फरहान ने मैदान पर वही दिखाया जो पाकिस्तानी आतंकवादी पहलगाम में 26 निर्दोषों के साथ कर चुके हैं। यह बीसीसीआई और केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा है।' समाजवादी पार्टी के नेता शरद सरन ने भी सवाल उठाया कि आखिर ऐसे खिलाड़ियों को मंच क्यों दिया गया। उन्होंने लिखा, 'यह देश का अपमान है। फरहान ने इस जश्न से पहलगाम हमले की याद दिलाई। अगर पीएम मोदी चाहते तो पाकिस्तान से मैच खेलना ही नहीं होता।'
विज्ञापन

भाजपा और आप आमने-सामने
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि जो लोग मैच के खिलाफ थे वही साहिबजादा फरहान के जश्न पर खुश हो रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी दुनिया के सामने भारत का मजाक बना रहे थे। सरकार को मैच से वॉकआउट करना चाहिए था। शर्म की बात है कि हम दो-दो मैच खेल रहे हैं और वे हमें उकसा रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें