फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKW vs SLW: महिला क्रिकेट में पाकिस्तान ने पहली बार किया यह कारनामा, मुनीबा अली और सिदरा अमीन ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 03 Jun 2022 03:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने रिकॉर्ड बना दिया है। मुनीबा अली और सिदरा अमीन ने पहले विकेट के लिए 158 रन जोड़े और श्रीलंका के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा। 
 
विज्ञापन
सिदरा अमीन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 253 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान महिला टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 158 रन की साझेदारी की। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले नादिया खान और जवेरिया खान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े थे। 
विज्ञापन


मुनीबा अली और सिदरा अमीन ने 35.3 ओवर में 158 रन की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रखी। मुनीबा अली 56 रन बनाने के बाद आउट हो गईं, लेकिन सिदरा खान जमी रहीं और 123 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। 

सिदरा का शानदार शतक
30 साल की सिदरा अमीन ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ ही अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक पाकिस्तान के लिए कई उपयोगी पारियां खेल चुकी हैं। इस मैच में उन्होंने 150 गेंदों में 123 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल थे। वो 48वें ओवर में कविशा दिल्हारी की गेंद पर हर्षिता माधवी को कैच देकर आउट हुईं। बाद में कप्तान बिस्माह मारूफ ने 36 और निदा डार ने 10 रन बनाकर अपनी टीम को 253 के स्कोर तक पहुंचाया। 

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी अब 158 रन की है। इससे पहले नादिया खान और जवेरिया खान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में 96 रन की साझेदारी की थी। पाकिस्तान के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी नादिया खान और सिदरा अमीन ने की थी। इन दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ 91 रन जोड़े थे। 1997 में एम हुसैन और एस खान ने 84 रन बनाए थे। यह पाकिस्तान के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2016 में ए जफर और एन खान ने भी 84 रन की साझेदारी कर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 

विज्ञापन

वनडे सीरीज में जीत के करीब पाकिस्तान
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता था। दूसरे मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। यह मैच जीतते ही पाकिस्तान वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। सीरीज का तीसरा मैच कराची में पांच जून को खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें