पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि अर्शदीप सिंह के आने से भारत की बाएं हाथ के विश्वसनीय तेज गेंदबाज की लंबे समय से चली आ रही तलाश खत्म हो सकती है। भारतीय चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों में कई बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को आजमाया है। इसमें से ज्यादातर गेंदबाज हालांकि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहने के कारण टीम में जगह पक्की नहीं कर सके।
आमिर ने ‘इंटरनेशनल लीग टी 20’ के इतर दुबई में कहा, ''अर्शदीप के पास बायें हाथ का बेहतरीन गेंदबाज बनने की क्षमता है। भारत को ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है जो नियमित तौर पर 135-140 की गति से गेंदबाजी कर सके। वह पिछले कुछ समय में भारत के तेज गेंदबाजों की प्रगति से प्रभावित हैं। इसमें मोहम्मद सिराज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी के बाद अच्छा कर रहे हैं।''