फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Babar: कोहली-बाबर के बीच तुलना को जहीर अब्बास ने बताया निराधार, पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर कही ये बात

Mon, 30 Sep 2024 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं, जबकि बाबर आजम ने अब तक कुल 31 शतक लगाए हैं। कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर जैसे फैब फाइव क्रिकेटरों में बाबर की फॉर्म इस एलीट लिस्ट में सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन
कोहली और बाबर आजम - फोटो : BCCI/PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जहीर अब्बास ने विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना को लेकर अपनी राय रखी है। अब्बास के अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना निराधार है। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल अब्बास ने कहा कि कोहली की लय और जितने रन उन्होंने बनाए हैं उससे बाबर की तुलना करना गलत है। मालूम हो कि बाबर पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनकी कप्तानी की भी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन

अब्बास ने कहा, दोनों के बीच तुलना बकवास बात है। कोहली हर मैच में रन बनाते हैं, जबकि बाबर आजम हर मुकाबले में स्कोर नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप किस तरह इन दोनों की तुलना कर सकते हैं? जो खिलाड़ी स्कोर करता है वो बड़ा होता है।

कोहली और बाबर के बीच शतकों का काफी अंतर 
कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक हैं, जबकि बाबर आजम ने अब तक कुल 31 शतक लगाए हैं। कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर जैसे फैब फाइव क्रिकेटरों में बाबर की फॉर्म इस एलीट लिस्ट में सवालिया निशान लगा रही है। अपने करियर में एशिया के ब्रैडमैन माने जाने वाले अब्बास ने भारतीय टीम की भी सराहना की। उन्होंने रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम के संतुलन और शैली पर भी राय रखी। 

अब्बास ने कहा, भारतीय टीम ओवरऑल काफी अच्छी है। उनके बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। यह काफी संतुलित टीम है जो काफी सोच समझकर खेलते हैं। उनके पास अच्छा कप्तान है जो क्रिकेट को अच्छी तरह समझता है। जब सबकुछ आपके पक्ष में हो तो यह अच्छा होता है और यही फिलहाल भारतीय टीम के साथ हो रहा है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की संभावनाओं पर क्या बोले अब्बास? 
अब्बास आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की संभावनाओं के बारे में आशावादी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत की संतुलित टीम उन्हें ट्रॉफी उठाने का एक मजबूत मौका देगी। अब्बास ने कहा, भारत के पास अच्छा करने का अवसर है क्योंकि उनकी टीम काफी संतुलित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें