फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग में शामिल थे पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया, 6 साल बाद खोली सच्चाई

Thu, 18 Oct 2018 01:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने छह साल तक इनकार करने के बाद आखिरकार फिक्सिंग मामले में शामिल होने की बात कबूली है और अपने देश के क्रिकेट समुदाय से इस बात के लिए माफी मांगी है। कनेरिया ने कहा कि मैं क्रिकेट बोर्ड, प्रशंसकों और पाक अवाम से माफी की अपील करता हूं।

विज्ञापन


मैंने सट्टेबाज के साथ मिलकर गलती की और संबंधित अधिकारियों को जानकारी नहीं दी और इसकी बड़ी कीमत चुकाई है। मैं बेहद दुखी हूं क्योंकि छह साल से झूठ बोलने के बाद इन हालात से निकलना आसान नहीं होता। मैं नहीं चाहता कि मेरे नाम के स्पॉट फिक्सर का कलंक लगा रहे। दिसंबर में 38 साल के होने जा रहे कनेरिया ने 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लिए।

उनको उम्मीद है कि क्रिकेट अधिकारी उनके माफीनामे को स्वीकार कर लेंगे और उन्हें फिर से अपनी जिंदगी संवारने का मौका मिलेगा। बकौल कनेरिया मैंने जो किया वह गलत, उम्मीद है लोग मुझे माफ कर देंगे। कनेरिया ने अल जजीरा टीवी डाक्यूमेंटरी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2012 में मेरे ऊपर लगाए गए दो आरोप सही थे।'
विज्ञापन


कनेरिया ने कहा कि इस मामले में मेरे खातों की जांच हुई है और वे फिर मेरे खातों की जांच कर सकते हैं। मेरी गलती यही है कि भट (कथित सटोरिये) के पाकिस्तान आने और हमारे 2005-06 में भारत जाने के बाद से वह काफी घुल-मिल गया था और पारिवारिक दोस्त बन गया था। उसने ब्लैकमेलिंग भी शुरू कर दी थी। युवा खिलाड़ियों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए।   

2012 से लगा है आजीवन प्रतिबंध
कनेरिया पर 2012 के बाद से इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने काउंटी मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है। इस प्रकरण के चलते एसेक्स के उनके पूर्व साथी मर्विन वेस्टफील्ड को जेल काटनी पड़ी थी। आरोप है कि वेस्टफील्ड ने 2009 में डरहम में 40 ओवरों के एक काउंटी मैच के दौरान अपने पहले ओवर में 12 रन देने की एवज में सटोरिये से 7862 डॉलर लिए थे। आरोप है कि कनेरिया की मध्यस्थता में यह सौदा हुआ था जिसने वेस्टफील्ड को सटोरिये से मिलवाया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें