मुंबई के सीएसटी रोड पर स्थित गुजराल हाउस बिल्डिंग में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
इससे पहले 22 अगस्त को दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टावर की 12वीं मंजिल पर आग लग गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गये।
6 साल में 29,140 आग की घटनाएं
बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।