फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: पाकिस्तान ने आईसीसी को सौंपी टीम की सूची, पर नहीं किया सार्वजनिक; बाबर-अफरीदी को मिली जगह?

Sat, 03 Jan 2026 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची आईसीसी को सौंप दी है।
विज्ञापन
सलमान आगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान पहले भी ऐसा कर चुका है और एक बार फिर उसने रणनीति के तहत टीम सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन

सभी टीमों को एक जनवरी तक सौंपनी थी संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमों से एक जनवरी तक अपनी संभावित टीम सौंपने के लिए कहा था और पीसीबी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सभी टीमों को 31 जनवरी तक अपनी संभावित टीम में बदलाव करने की अनुमति है। उसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

किन खिलाड़ियों को मिला मौका?
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की संभावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान भी शामिल हैं। शादाब कंधे की चोट के कारण पिछले साल मई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। शादाब ने पिछले महीने बिग बैश लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और उन्हें सात जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए अपनी संभावित टीम में जगह दी है। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया है, जबकि शाहीन का अंतिम चयन घुटने की चोट से उबरने पर निर्भर करेगा। वह पिछले महीने बिग बैश लीग में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। स्पिनर उस्मान तारिक और अबरार अहमद, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा संभावित टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें