पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 14 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। शान मसूद 21* और आबिद अली 32* रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान श्रीलंका से 23 रन पीछे है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सस्ते में सिमट गई थी। लाहिरु कुमारा (4/49) और लसिथ इंबुलदेनिया (4/71) की उम्दा गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 271 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 80 रन की बढ़त मिली।