फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेटरों ने माना, टीम इंडिया बन सकती है चैंपियन

Wed, 04 Feb 2015 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले हार और अब इंजरी टीम इंडिया का सिरदर्द बन गई है। टीम के चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस वक्त चोट से जूझ रहे हैं। इनमें टीम के जीताऊ बल्लेबाज रोहित शर्मा, इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार शामिल है।
विज्ञापन


इन चारों के भाग्य का फैसला 7 फरवरी को फिटनेस टेस्ट के बाद किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में इशांत की चोट ज्यादा गंभीर है जिन पर वर्ल्ड कप में बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी तेज पिचों में सीमर इशांत के न होने से टीम का गेंदबाजी पक्ष कमजोर हो सकता है।

इन सब के बीच कई पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया को अभी भी वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार मानते है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भारत के सेमीफाइनल में आने की भविष्यवाणी कर चुके है। इनके बाद अब पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटरों ने ऐसी ही मिली जुली बात रखी है।
विज्ञापन

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की संभावना प्रबल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान उन्होंने कहा कि भले ही इस वक्त टीम इंडिया इस वक्त एक भी मैच नहीं जीत पाई लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वर्ल्ड कप में भी भारत का प्रदर्शन ऐसा ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप 2015 में टीम इंडिया के जीतने के 60 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावनाएं है। हालांकि इंजमाम ने युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग को वर्ल्ड कप में शामिल नहीं किए जाने पर टीम इंडिया की बड़ी चूक बताया।

वहीं, दूसरी ओर रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो धोनी की तारीफ में कई कसीदें ही बोल डाले। अख्तर ने कहा कि वह धोनी की कप्तानी बेहद पसंद करते है।

उन्होंने कहा, "धोनी को कभी डर नहीं लगता। वह हार के बाद टीम को अपने पीछे छिपा देते हैं।" अख्तर ने आगे कहा कि टीम इंडिया के पास कई मैच जीताऊ खिलाड़ी है जो उन्हें एक बार फिर विश्व विजेता बना सकते है।
विज्ञापन

भविष्वाणीः भारत और पाक में से एक ही पहुंचेगा सेमीफाइनल में

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज अब्दुल कादिर ने भविष्यवाणी की है कि एशिया से कोई एक टीम ही सेमीफाइनल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट के ग्रुप ‘बी’ में है जहां दोनों की भिड़ंत 15 फरवरी को होगी। यह मैच ही दोनों टीमों का टूर्नामेंट में भविष्य तय करेगा।

बकौल कादिर, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेंगी। चौथी टीम एशियाई देशों में से कोई एक होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के परिणाम से दोनों टीमों का टूर्नामेंट में भविष्य तय होगा। यह निश्चित रूप से फाइनल से पहले का फाइनल होगा।"

पाक के पूर्व लेग स्पिनर कादिर के अनुसार वर्ल्ड कप 2015 से वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को बाहर कर भारतीय चयनकर्ताओं ने बहुत बड़ी गलती की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें