फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति के बाद अब गोडसे के नाम पर फ्लाईओवर

Wed, 04 Feb 2015 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो: सौजन्य से टीओआई)
विज्ञापन


महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को सम्मानित करते हुए उनके नाम से राजस्थान के अलवर में एक फ्लाईओवर का नाम 'राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे पुल' रखे जाने की कोशिश देखने को मिली है।

राजस्थान के अलवर में 22 करोड़ की लागत से बने एक फ्लाईओवर का उद्घघाटन कुछ ही दिनों में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों होने का कार्यक्रम है। लेकिन फ्लाईओवर पर गोडसे के नाम का पत्थर लगा देख मीडिया ने स्थानीय प्रशासन से सवाल किया है।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया ने जब अलवर के इस फ्लाईओवर का नाम 'राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे पुल' रखे जाने पर जिलाधिकारी से सवाल किया तो पता चला कि इस पुल का अभी नामकरण ही नहीं हुआ। यह पुल अलवर में शहीद भगतसिंह चौक और अग्रसेन चौक के बीच बनाया गया है।

वहीं पुल पर गोडसे के नाम का पत्थर लगा होने के सवाल पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। और इस पर प्रशासन की ओर से सफाई पेश की।
विज्ञापन

'बीजेपी नेताओं के सह पर लिखा गोडसे का नाम'

मीडिया ने जब फ्लाईओवर के बारे में जब अधिकारियों से पूछा तो अधिकारी घंटों तक जवाब देने से बचते रहे। लेकिन बाद में जिलाधिकारी महावीर स्वामी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रादायिक माहौल खराब करने के लिए गोडसे का नाम पुल पर लिखा है जिसकी जांच की जा रही है।

इससे पहले जिलाधिकारी ने इलाके राजनैतिक प्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों की एक संयुक्त जांच समिति बनाकर मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।

वहीं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र स‌िंह ने कहा कि हिंदूवादी संगठनों ने भाजपा नेताओं के सह पर पुल नाथूराम गोडसे को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पुल पर गोडसे का नाम लिखने वाले लोगों के बारे में उन्हें सूचना भी है।

हालांकि इस मसले पर अभी तक भाजपा के किसी नेता का बयान आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें