फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में नहीं दिखेगा इस बार IPL, बदले की भावना में जल रहा पड़ोसी मुल्क

Fri, 22 Mar 2019 12:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2019 का आगाज शनिवार से हो रहा है। चेन्नई में होने वाले ओपनिंग मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होगी। दुनिया के हर कोने में इस सबसे महंगे क्रिकेट लीग को देखा जाता है। मगर इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में प्रसारित नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
IPL 2019
पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद अहमद ने अहम जानकारी दी है। चौधरी ने कहा है कि भारत ने पिछले महीने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैचों का प्रसारण नहीं किया था, इसलिए इस बार आईपीएल को भी पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
फवाद अहमद चौधरी
फवाद अहमद ने ये बातें पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से कही। फवाद अहमद चौधरी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को बताया, 'पीएसएल के दौरान, जिस तरह भारतीय कंपनियों और भारत सरकार ने पाक क्रिकेट के साथ व्यवहार किया, उसके बाद हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि पाकिस्तान में आईपीएल का प्रसारण किया जाए।'

4 of 5
दरअसल, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के बाद IMG रिलायंस और डी स्पोर्ट्स ने भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का प्रसारण करना बंद कर दिया था। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दूसरा ब्रॉडकास्टर तलाशना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान सुपर लीग
बता दें कि बीते दिनों 14 फरवरी से लेकर 17 मार्च के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सीजन का प्रसारण बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें