विल जैक्स
विल जैक्स चाहते तो और भी कम गेंदों पर अपना शतक पूरा कर सकते थे, उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 98 रन बना लिए थे, लेकिन अगली दो गेंदों पर वो रन नहीं बना सके। इस दौरान जैक ने छोटे फॉर्मेट में क्रिस गेल के सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2013 आईपीएल में लगाया था।