फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकार यूनुस का बड़ा बयान, 'अगर टारगेट सेट नहीं कर पाऊंगा तो दे दूंगा इस्तीफा'

Fri, 20 Mar 2020 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Waqar Younis - फोटो : social Media
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह राष्ट्रीय टीम के साथ लक्ष्य सेट करने में असफल रहे तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार रहेंगे।
 
विज्ञापन

दरअसल, वकार का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ तीन साल का अनुबंध है। उन्होंने कहा कि वह एक साल के बाद गेंदबाजी कोच के रूप में अपने प्रदर्शन की खुद समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने एक यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज से बातचीत में कहा, 'मैं एक साल के बाद खुद की समीक्षा करूंगा। मतलब साफ है कि अगर मुझे लगता है कि मैं नौकरी के लिए अच्छा नहीं हूं और मैं इसके साथ अन्याय कर रहा हूं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।' 

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास तीन साल का अनुबंध है। साथ ही मेरे मन में कुछ टारगेट हैं और मैं युवा तेज गेंदबाजों की मदद करना चाहता हूं। मैं जिस तरह से इसे देखता हूं, मेरी योजना टेस्ट क्रिकेट के लिए एक व्यवस्थित गेंदबाजी आक्रमण तैयार करने और इसे रोटेटो रखने की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

वकार ने आगे कहा, 'वह अक्तूबर, 2019 में पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच का पद संभालने के बाद संतुष्ट थे। हमें शाहीन शाह, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन जैसे कुछ युवा तेज गेंदबाज मिले हैं और हम उनमें अधिक प्रतिभा देख रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन लोगों की उपेक्षा करूंगा, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें