फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनर के सामने उतार दिए थे कपड़े, बावजूद इसके पीसीबी ने उमर अकमल को नहीं दी सजा

Sat, 15 Feb 2020 05:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
उमर अकमल
पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस परीक्षण के दौरान एक ट्रेनर पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रतिबंध से बच गए। यह घटना पिछले महीने हुई थी जब सभी खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज और पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एनसीए में फिटनेस परीक्षण देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

2 of 7
उमर अकमल - फोटो : ट्विटर
शारीरिक वसा जांच के दौरान उमर (26 वर्ष) झुंझला गए जो अन्य परीक्षों में विफल हो गए थे और उन्होंने कपड़े निकालते हुए ट्रेनर पर अभद्र टिप्पणी की। ट्रेनर ने इस मामले की रिपोर्ट मिस्बाह उल हक को दी जो मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता हैं। उन्होंने बोर्ड से जांच के लिए कहा। पीसीबी ने जांच पूरी होने के बाद कहा कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई।
विज्ञापन

3 of 7
उमर अकमल
पीसीबी ने कहा, ‘उमर अकमल को अपने किए पर पछतावा है और पीसीबी ने उन्हें फटकार लगाई और सीनियर क्रिकेटर के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलायी।’ इसके अनुसार, ‘अब यह मसला खत्म हो गया है और पीसीबी और उमर अकमल इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।’

4 of 7
उमर अकमल
दरअसल, फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद उमर ने अपने कपड़े उतारकर ट्रेनर पर गुस्सा निकाला था। भड़कते हुए उन्होंने पूछा था कि बताओ फैट कहां है? उमर के अलावा उनके बड़े भाई कामरान अकमल और पूर्व पाक कप्तान सलमान बट्ट भी टेस्ट में फेल हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
उमर अकमल - फोटो : Dawn
उमर अपने खराब व्यवहार की वजह से पहले भी चर्चा में रहे हैं। इससे पहले 2017 उन्हें इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। उस वक्त भी वह फिटनेस टेस्ट में फेल हुए थे और पर पाकिस्तान के तत्कालीन कोच मिकी आर्थर ने उमर पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

6 of 7
उमर अकमल - फोटो : ट्विटर
उमर ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। बाद खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह सरफराज अहमद को मौका मिला। उमर ने 16 टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक की बदौलत 1003 रन बनाए हैं। वहीं, 121 वन-डे में 3194 रन बनाए हैं। 84 टी-20 में उन्होंने 1690 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मालूम हो कि उमर, कमरान और सलमान बट्ट को पीसीबी का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है और ना ही उनकी घरेलू टीम ने उनके साथ कोई करार किया है। ये तीनों खिलाड़ी बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के ही अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें