फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: कोहली के बचाव में उतरे कामरान, विराट पर वे लोग उंगली उठाते हैं जिन्हें क्रिकेट का ज्ञान नहीं

Sat, 03 Jul 2021 01:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कामरान अकमल ने विराट कोहली से इस्तीफा मांगने वालों को खरी-खोटी सुनाई है। उनका कहना है कि ऐसे लोग विराट से इस्तीफा मांग रहे हैं जिन्होंने कभी गली टीम का नेतृत्व नहीं किया। विराट की कप्तानी पर ऐसे लोग उंगली उठाते हैं जिन्हें क्रिकेट का ज्ञान नहीं है। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने उन लोगों से सवाल पूछे हैं जो विराट कोहली की इस बात के लिए आलोचना करते हैं कि वह अपनी कप्तानी में भारत को एक भी आईसीसी खिताब नहीं जिता पाए हैं। हाल ही में विराट के पास आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का मौका था लेकिन टीम इंडिया चूक गई। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में ये तीसरा मौका था जब विराट अपनी कप्तानी में आईसीसी खिताब जीतने से चूक गए। इससे पहले टीम इंडिया उनके नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और 2019 क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल हार चुकी ही।  

विज्ञापन

कामरान के मुताबिक, एमएस धोनी के बाद विराट कोहली भारत के दूसरे सबसे अच्छे कप्तान हैं। अकमल का मानना है कि विराट को अपनी जिम्मेदारी पता है, और जो उनसे कप्तानी छीनने की बात करते हैं उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि विराट कोहली ने टीम के लिए क्या किया है। 

अकमल ने स्पोर्ट्स प्रजेंटर सवेरा पाशा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, एमएस धोनी के बाद विराट कोहली भारत के सबसे अच्छे कप्तान हैं, वह 70 शतक लगा चुके हैं, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 क्रिकेट विश्व कप खेला है। हां ये ठीक है कि भारत की इसमें हार हुई लेकिन उनकी गलती क्या है? भारत पांच साल तक टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 रहा। उनकी उपलब्धियों को देखें विराट की कप्तानी शानदार रही। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिस तरह अपने आपको तैयार किया वह काबिलेतारीफ है।  

जहां तक आईसीसी खिताब जीतने की बात है, अकमल को लगता है कि यह मैच के दिन किसी दूसरे को भारत का कप्तान बना दिया जाए तो जरूरी नहीं वह टीम को आईसीसी खिताब जिता देगा। उन्होंने आगे कहा, वह एक अद्भुत खिलाड़ी और कप्तान हैं और कोई गारंटी नहीं ले सकता कि भारत कप्तान बदलता है तो वह आईसीसी टूर्नामेंट जीतेगा, ये किस्मत की बात होती है, उंगली उठाना आसान है खासकर ऐसे लोगों को जिन्हें क्रिकेट का ज्ञान नहीं है जिन्होंने कभी गली टीम का नेतृत्व नहीं किया। ऐसे लोग विराट कोहली को हटाने की भारत को सलाह दे रहे हैं।  
विज्ञापन

कामरान अकमल ने आगे कहा, मैं नहीं समझता हूं कि विराट कोहली ऐसी किसी बात से प्रभावित होंगे क्योंकि वह मानसिक रूप से इतने ज्यादा मजबूत हैं, एक बहुत बड़ा खिलाड़ी जिसके आसपास कोई नहीं है, इतने शतक लगाने और तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा का औसत बनाए रखना वाकई अद्भुत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें