फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है वह भारतीय लड़की जिससे होगी पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी?

Tue, 30 Jul 2019 12:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अक्सर विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी यह खबर खेल के मैदान के बाहर से निकली है। चर्चा है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हिंदुस्तान की बेटी से निकाह करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


लड़की का नाम शामिया आरजू है। वह हरियाणा के नूंह की रहने वाली है। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर नूंह की शामिया आरजू की तेज गेंदबाज हसन अली से शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया की दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में शादी होगी। 

शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से बताया कि शादी 20 अगस्त को होगी। परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं। इनमें शामिया, बेटा अकबर अली, पत्नी रहीशा, दामाद अलताफ हुसैन, बेटी बिलकिस, भाई हनीस अहमद, बेटी मुमताज व  केशर जहां सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट ऐवरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।

लियाकत अली ने बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनके परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है।

उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है चाहे इंडिया में हो या फिर पाकिस्तान में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बंटवारे के समय हमारे रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान चले गऐ थे। आज भी उनसे बातें होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें