तेलंगाना के हैदराबाद शहर में नशे की हालत में एक व्यक्ति को ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को किस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना उस वक्त की है जब शहर में जुलूस निकल रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है।
शहर में वार्षिक हिंदू महोत्सव के चलते ये जुलूस निकाला जा रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, "रविवार को शहर में बोनालु त्योहार का आयोजन हुआ था, जहां पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात थी। सब इंस्पेक्टर महेंद्र भी वहां मौजूद थे। उतने ही नशे की हालत में आए भानू नाम के व्यक्ति ने महेंद्र को किस कर दिया।"
भानू के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे पुलिस हिरसात में लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया, "आज हमने उसे हिरासत में लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।"