फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा कारनामा कर गई पाक क्रिकेट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। जिसे टीम पहले कभी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


अजहर अली की कप्तानी में पाक टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। 19 जुलाई को हुए तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने लंकाई टीम को 135 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

इस मुकाबले में पाक टीम के 6 बल्लेबाजों ने ही बैटिंग की। सभी बल्लेबाजों ने 35 रन या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया। यह कारनामा वनडे में पाक टीम ने पहली बार किया है। पाक टीम ने इस मैच में 4 विकेट खोकर 316 रन बनाए थे।
विज्ञापन


जवाब में लंकाई टीम 181 पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी में पाक टीम की ओर से सिर्फ दो फिफ्टी लगी। कप्तान अजहर अली एक रन से फिफ्टी से चूके।
विज्ञापन

पाक टीम ने और भी बनाए रिकॉर्ड

गत रविवार को हुआ यह मुकाबला पाकिस्तान टीम के लिए बेहद खास रहा। इस मुकाबले में टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 2015 में अभी तक 8 बार पचास से अधिक रनों की पार्टनरशिप कर ली है।

यह रिकॉर्ड किसी भी टीम के ‌मुकाबले कहीं ज्यादा है। इसके अलावा श्रीलंका के ‌खिलाफ इस रोचक मुकाबले में पाक टीम के बल्लेबाजों ने 4 विकेट में से 3 विकेट के बीच 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें