फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मिस्बाह और वकार ने छोड़ा कोच पद

Mon, 06 Sep 2021 03:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही इस बात की जानकारी दी। पीसीबी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि वकार और मिस्बाह ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को अंतरिम कोच बनाया गया है। 
विज्ञापन
Misbah ul Haq-Waqar Younis - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान के दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने अपने कार्यक्राल खत्म होने के एक साल पहले ही कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ एक महीने का समय बाकी है और ऐसे में टीम के कोच के हटने से पाकिस्तान को एक बड़ा नुकसान हो सकता है।   

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा करने के कुछ समय बाद ही इस बात की जानकारी दी। पीसीबी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि वकार और मिस्बाह ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को अंतरिम कोच बनाया गया है। 



मिस्बाह और वकार ने अपने फैसले के लिए वर्कलोड, परिवार से दूरी और बायो बब्ल के जीवन को वजह बताया है। लेकिन दोनों का यह फैसला उस वक्त आया है जब पूर्व टेस्ट कप्तान रमीज राजा को 13 सितंबर को पीसीबी का नया चेयरमैन बनाने की बात चल रही है। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि मिस्बाह और वकार पाकिस्तान के बेस्ट कोच हैं। 
विज्ञापन


विश्व कप के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम में भी रमीज राजा का प्रभाव देखने को मिला है क्योंकि वह युवाओं के साथ विस्फोटक बल्लेबाजों को तवज्जो देते हैं।  

बात करें मिस्बाह और वकार की तो दोनों को सितंबर 2019 को टीम में कोच पद पर शामिल किया गया था, ऐसे में दोनों के पास अभी एक साल कॉन्ट्रेक्ट बाकी था। 

बता दें कि न्यूजीलैंड टीम 11 सितंबर से पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। उसे यहां तीन वनडे और पांच टी-20 खेलने हैं, इसके लिए पाकिस्तानी टीम भी आठ सितंबर को इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी। ऐसे में अब टीम की कोचिंग सकलैन और रज्जाक के हाथों में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें