फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान समेत पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटाने पर मचा बवाल, सामने आया PCB का बयान

Mon, 18 Feb 2019 01:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खा
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के कुछ स्थलों से उसके पूर्व खिलाड़ियों की तस्वीरों को हटाया जाना 'अफसोसजनक' है और वह इस मुद्दे को अगले महीने आईसीसी की बैठक के दौरान बीसीसीआई के साथ उठाएगा।

विज्ञापन


रविवार देर रात जारी बयान में पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि खेल ने हमेशा राजनीतिक तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। आईसीसी की बैठक दुबई में होनी है लेकिन अ भी इसकी तारीख तय नहीं है।

वसीम ने बयान में कहा, 'हमारा हमेशा से मानना रहा है कि खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए। इतिहास गवाह है कि खेल, विशेषकर क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच खाई को पाटने में अहम भूमिका निभाई है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट क्लब और स्थल में से एक का पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य दिग्गज क्रिकेटरों की तस्वीर ढकना या हटाना बेहद अफसोसजनक कार्रवाई है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें