फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Jamal: पूर्व विश्व विजेता कप्तान का समर्थन करना आमिर जमाल को पड़ा भारी, PCB ने माना गुनाह; ठोका जुर्माना

Mon, 17 Mar 2025 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आमिर जमाल को आचार संहिता की धारा 2.23 का दोषी पाया और उन पर 10 लाख रुपये (लगभग 4000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का जुर्माना लगाया। उनके खिलाफ इस कार्रवाई के तार जेल में बंद इमरान खान से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हर रोज कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता है। इसका सबसे बड़ा कारण टीम का प्रदर्शन है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में करारी शिकस्त के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच खबर आई है कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने के लिए ऑलराउंडर आमिर जमाल पर जुर्माना ठोक दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर लगा जुर्माना, ICC ने इस मामले में की कार्रवाई; जानिए

आमिर जमाल पर पीसीबी ने ठोका जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आमिर जमाल को आचार संहिता की धारा 2.23 का दोषी पाया और उन पर 10 लाख रुपये (लगभग 4000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का जुर्माना लगाया। उनके खिलाफ इस कार्रवाई के तार जेल में बंद इमरान खान से जुड़े हैं।

इमरान खान से है कनेक्शन
28 वर्षीय जमाल ने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए प्रशिक्षण के दौरान एक कैप पहनी थी जिस पर '804' लिखा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, जमाल की कैप पर लिखा '804' नंबर इमरान खान की जेल की पहचान से जुड़ा है। फिलहाल पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान जेल में बंद हैं। उनका बैज नंबर '804' है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया कि पीसीबी ने आमिर की इस हरकत को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है।

पीसीबी ने दिखाई सख्ती
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि जमाल ट्रेनिंग किट में थे और मैच के दिन कोई राजनीतिक संदेश नहीं दे रहे थे, इसलिए यह आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं था। हालांकि, पीसीबी ने उनकी इस हरकत को अपनी आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सजा सुनाई है। जमाल पर पीसीबी की आचार संहिता की धारा 2.23 के तहत जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन? प्रेस वार्ता के दौरान किया मैच का जिक्र    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें