फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एशिया कप 2020 में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस दिन तक मिल जाएगा जवाब

Mon, 30 Sep 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पुष्टि करने की समय-सीमा जून 2020 तक रखी है।

विज्ञापन


पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने इंटरव्यू में कहा, 'हमें देखना होगा कि क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नामेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।'

टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है। खान ने कहा, ‘लेकिन यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आईसीसी को करना है। हमें एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन


खान ने हालांकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के दौरान द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की मेजबानी को लेकर होने वाली समस्याओं को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, 'बोर्ड से बोर्ड के स्तर पर हमारे भारत के साथ अच्छे रिश्ते हैं लेकिन उनके यहां सरकार का काफी हस्तक्षेप है और द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए हम उनके पीछे नहीं दौड़ सकते। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें हमें बताना होगा और प्रतिबद्धता देनी होगी। हमें तटस्थ स्थल पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें