फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PCB: इस महीने के अंत तक पाकिस्तान को मिलेगा नया कोच, जानें कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Apr 2024 07:43 PM IST

सार

हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जका असरफ और नजम सेठी के कार्यकाल में बिना विज्ञापन के कोच नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter


कस्टर्न और गिलेस्पी पर रुचि दिखा रहा पीसीबी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे कस्टर्न और गिलेस्पी पर रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोच का चयन पूरी प्रक्रिया से करेंगे और कोई भी प्रतिबद्धता बोर्ड की शर्तों के अनुसार ही तय होगी। हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जका असरफ और नजम सेठी के कार्यकाल में बिना विज्ञापन के कोच नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा रमीज राजा ने भी बिना विज्ञापन दिए विदेशी सलाहकार की नियुक्ति की थी। 


कस्टर्न और गिलेस्पी से सीधे संपर्क में है बोर्ड

पीसीब सूत्रों ने बताया कि वे कस्टर्न और गिलेस्पी से सीधे संपर्क में है। सूत्र ने कहा, जहां तक कस्टर्न और गिलेस्पी की बात है तो बोर्ड इन दोनों से सीधे तौर पर चर्चा कर रहा है और यह दोनों कोच बनने के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन इन्हें भी डेडलाइन खत्म होने से पहले प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए कहा गया था। इनके अलावा कुछ अन्य इच्छुक उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है, लेकिन पीसीबी इस महीने के अंत तक ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी और इसके बाद घोषणा करेगी। पीसीबी प्रमुख नहीं चाहते कि किसी भी स्टेज पर इन नामों का खुलासा हो। मोहसिन का कहना है कि कोच के नाम की जानकारी घोषणा के द्वारा ही जाएगी। 


कस्टर्न सीमित ओवर और गिलेस्पी टेस्ट प्रारूप के कोच बन सकते हैं

माना जा रहा है कि कस्टर्न और गिलेस्पी कोच पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और अगर सबकुछ सही रहा तो पीसीबी इन दोनों खिलाड़ियों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। कस्टर्न भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान ही टीम ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। पीसीबी कस्टर्न को सफेद गेंद, जबकि गिलेस्पी को टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next