नकवी के इस्तीफे की उठी थी चर्चा
पिछले सप्ताह से पाकिस्तान क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नकवी ने पीसीबी प्रमुख के तौर पर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को भेज दिया है, जो बोर्ड के संरक्षक भी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान के न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद नकवी ने इस्तीफा देने का फैसला किया था। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-4 और वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
ये भी पढ़ें: KKR vs LSG Playing 11: केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें
नजम सेठी का नाम नकवी के उत्तराधिकारी के तौर पर सामने आ रहा था। एक पीसीबी अधिकारी ने कहा, नकवी के इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पीसीबी अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे। वह पाकिस्तान क्रिकेट के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।