फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramiz Raja Sacked: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा हुए बर्खास्त, नजम सेठी होंगे अगले प्रमुख

Wed, 21 Dec 2022 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज गंवा दी थी। उसके बाद इस बात की चर्चा हो रही थी कि रमीज राजा की कुर्सी जा सकती थी।
विज्ञापन
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर नजम सेठी अब कुर्सी संभालेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी के नाम पर मुहार लगा दी है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज गंवा दी थी। उसके बाद इस बात की चर्चा हो रही थी कि रमीज राजा की कुर्सी जा सकती थी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस गुट का दावा था कि पर्दे के पीछे कोई खेल खेला जा रहा है। देश के कानून मंत्रालय ने पीसीबी में बदलाव के लिए बोर्ड के संरक्षक प्रधानमंत्री से मुलाकात की भी की थी। नजम सेठी की बात करें तो वह जून 2013 से जनवरी 2014 तक, फरवरी 2014 से मई 2014, अगस्त 2017 से अगस्त 2018 तक पीसीबी के चेयरमैन थे। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।
Trending Videos

इमरान खान ने रमीज राजा को बनाया था चेयरमैन
जब इमरान खान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीतीं, तो नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी बोर्ड के संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ही अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करता है। इसके बाद उनमें से किसी एक को 'बोर्ड ऑफ गवर्नर्स' बतौर अध्यक्ष चुनता है। रमीज राजा को 2021 में पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया।

इमरान खान के बाद जब शाहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने तो ऐसा माना गया था कि रमीज राजा की कुर्सी जा सकती थी। हालांकि, रमीज काफी दिनों तक अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन और कई आरोपों के बाद उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन

अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे रमीज राजा
कुछ दिनों पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान से 2023 एशिया कप की मेजबानी छीनने की बात भी कही थी। जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए कोई न्यूट्रल वेन्यू तय किया जाएगा। इसके बाद रमीज राजा ने अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से टीम का नाम वापस लेने की भी धमकी दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि लोग इसी तरह का जवाब चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें