फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती हार को पीछे छोड़ा, पाक ने जीती वनडे सीरीज

Sun, 01 Sep 2013 02:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के बाद फॉर्म में लौटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे को लगातार दो मैचों में हराकर वनडे सीरीज अपने नाम करने में सफल रही।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में भी मेजबान टीम को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया। इससे पहले दूसरे मैच में भी पाक ने 90 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पूर्व विश्व चैंपियन को सात विकेट से हराया था। लगातार दो जीत से पाक ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम किया।

हरारे में खेले गए तीसरे मैच में पाक ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 260 रन बनाए। अहमद शहजाद ने 54 और कप्तान मिस्बाह उल हक ने 67 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की ओर से तेनादी चतारा ने 48 रन देकर तीन विकेट झटके।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 40 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे की ओर से मैलकम वॉलर ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। मोहम्मद हफीज, अब्दुर रहमान और सईद अजमल ने दो-दो विकेट झटके।

पाक कप्तान मिस्बाह उल हक मैन ऑफ द मैच बने जबकि मोहम्मद हफीज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। नासिर जमशेद और अहमद शहजाद ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। चतारा ने टेलर के हाथों जमेशद को आउट कर जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद हफीज और शहजाद के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हुई। 87 के स्कोर पर हफीज के रिटायर हर्ट होने के बाद शहजाद ने मिस्बाह के साथ 32 रन जोडे़। इसके बाद मिस्बाह ने उमर अमिन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन, शाहिद आफरीदी के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन और सरफराज अहमद के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के स्कोर को ढाई सौ के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें