फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तान के बाबर आजम ने चलाई सुपर-बाइक, फैंस बोले- ए भाई! जरा देख के चलो, कप्तानी से भी हटाने की मांग

Thu, 25 May 2023 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाबर ने बाइक राइड के दौरान हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहिए, खासकर तब जब पाकिस्तान को इस साल के अंत में एशिया कप के साथ-साथ वनडे विश्व कप में भाग लेना है।
विज्ञापन
बाबर आजम स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी खिलाड़ी इन दिनों मिले ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में बाबर आजम ने सुपर-बाइक राइड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस पर फैंस उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

दरअसल, बाबर आजम बीएमडब्ल्यू की स्पोर्ट्सबाइक पर लाहौर की सड़कों पर राइड करने पहुंचे। इसके बाद उनके फैंस ने उनकी सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। बाबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक लाल रंग की स्पोर्ट्सबाइक की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

बाबर ने बाइक राइड के दौरान हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, कई फैंस का मानना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहिए, खासकर तब जब पाकिस्तान को इस साल के अंत में एशिया कप के साथ-साथ वनडे विश्व कप में भाग लेना है। बाबर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- रेडी..सेट गो!

पाकिस्तान के खालिद मिनहास नाम के यूजर ने लिखा- आप हमारे लिए बहुत बहुमुल्य हैं भाई, कृपया बाइक राइड न करें। वहीं, फरीद खान नाम के यूजर ने लिखा- वर्ल्ड कप तक कोई बाइक मत चलाएं, प्लीज। कोई रिस्त मत लें कप्तान। एक और यूजर ने लिखा- हमें पांच महीने में वर्ल्ड कप खेलना है और बाबर ऐसे खतरनाक काम कर रहे हैं। उन्हें इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के लिए कप्तानी से हटाएं। 






विज्ञापन

ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए

दरअसल, पिछले साल भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक गंभीर कार दुर्घटना में शामिल रहे थे। कार दुर्घटना में उन्हें लगी चोटों के कारण तब से वह एक्शन से बाहर हैं। पंत आईपीएल के मौजूदा संस्करण के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं। हाल ही में पंत को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में देखा गया। यह दर्शाता है कि उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। पंत को ठीक होने में कुछ और महीने का वक्त लग सकता है। इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए जून में टीम चुने जाने की संभावना है। ऐसे में पंत विश्व कप से भी बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें