फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 पांच विकेट से जीता, सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया

Mon, 22 Nov 2021 05:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। हालांकि तीसरा मैच पाकिस्तान के लिए आसान नहीं था और आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज ने चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
तीसरा टी-20 जीतने के बाद खुशी मनाते पाकिस्तानी बल्लेबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पूरी सीरीज में खराब खेल दिखाने वाली बांग्लादेश की टीम ने तीसरे मैच में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी और जीत-हार का फैसला 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। मैच की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और मोहम्मद नवाज ने चौका लगाकर पाकिस्तान को विजेता बना दिया। 
विज्ञापन


इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक बार फिर बांग्लादेश की बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 47 रन बनाए। ओपनर नईम ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली। उनके अलावा समीम हुसैन, अफीफ और महमुदुल्लाह ने छुटपुट योगदान दिया। वहीं पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान कादिर ने दो-दो विकेट लिए। 

छोटे लक्ष्य के बावजूद बिखरा पाकिस्तान
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान का पहला विकेट 32 रन गिरा। इसके बाद हैदर अली और रिजवान ने पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं रिजवान के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज आउट हो गए और पाकिस्तान मुश्किल में आ गया। हालांकि नवाज ने उन्हें हार से बचा लिया। बांग्लादेश के लिए कप्तान महमुदुल्लाह ने आखिरी ओवर किया और तीन विकेट झटके। उन्हें आखिरी ओवर में आठ रन बचाने थे और उन्होंने पांच गेंदों में छह रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। हालांकि आखिरी गेंद पर वो चौका खा गए और बांग्लादेश सीरीज का आखिरी मैच भी हार गया। 
विज्ञापन


रिजवान बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में 90 रन बनाए और विकेट के पीछे दो मैचों में उन्होंने पांच कैच पकड़े और एक स्टंपिंग भी की। वहीं इस मैच में 45 रन बनाने वाले हैदर अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज में बांग्लादेश के कई अहम खिलाड़ी नहीं थे। शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश के बल्लेबाज किसी भी मैच में रन नहीं बना पाए। वहीं पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्डकप से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस सीरीज में भी कमजोर बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जीत का सिलसिला जारी रखा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें