फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSL: पाक ने 83 रन से जीता पहला वन-डे, श्रीलंका की लगातार आठवीं हार

Sat, 14 Oct 2017 03:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
विज्ञापन
बाबर आजम (103) और शोएब मलिक (81) की शानदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को दुबई में खेले गए पहले वन-डे में श्रीलंका को 83 रन से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 16 अक्टूबर को अबू धाबी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 292 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बना सकी। 61 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 81 रन की पारी खेलने वाले शोएब मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गौरतलब है कि श्रीलंका की वन-डे में ये लगातार आठवीं हार है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। अहमद शहजाद खाता खोने बिना आउट हुए, लेकिन उसके बाद फखर जमान (43) ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। उसके बाद बाबर ने मोहम्मद हफीज (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 
विज्ञापन


इसके बाद मलिक ने आक्रामक पारी खेलकर टीम को 250 रन के पार लगाया। वहीं बाबर आजम ने अपने वन-डे करियर का छठा शतक जमाया, लेकिन 131 गेंदों में 5 चौको की मदद से 103 रन बनाकर वो पवेलियन लौटे। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने दो जबकि लहिरू गमागे, अकिला धनंजय, थिसारा परेरा और जेफ्री वेंडरसे ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और 16 ओवर में स्कोर 67/5 हो चुका था। लहिरू थिरिमाने ने 53 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा सभी प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे। 33वें ओवर में स्कोर 132/7 हो चुका था और उसके बाद अकिला धनंजय (50*, पहला अर्धशतक) ने जेफ्री वेंडरसे (25) साथ आठवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े, लेकिन जीत श्रीलंका की पहुंच से काफी दूर जा चुकी थी और अंत में स्कोर 209/8 रहा। पाकिस्तान की तरफ से रुम्मान रईस और हसन अली ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद हफीज और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया।

खास बात

शोएब मलिक ने वनडे में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। उन्हें इस मैच के पहले इस क्लब में शामिल होने के लिए 1 छक्के की दरकार थी। मैच में उन्होंने 61 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलने के दौरान 2 छक्के जड़ दिए और यह मुकाम छू लिया। पाकिस्तान की ओर से वनडे में 100 छक्के पूरे करने वाले वह पांचवें बल्लेबाज हैं उनके पहले पाकिस्तान की ओर से यह कारनामा करने वाले अफरीदी (351), इंजमाम (143), रज्जाक (124), अकरम (121) हैं। वह दुनिया के 32वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में अपने 100 छक्के पूरे किए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें