प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुड़े आतंकी फंडिंग के संबंध में ईडी ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में कर्नाटक से पांच लाख की संपत्ति कुर्क कर ली है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि मनी लांड्रिंग अधिनियम के तहत कुर्क की गई संपत्तियों में मंलगूरू में स्थित एक आवासीय घर है। यह उस व्यक्ति से जुड़ा है जो आतंकी फंडिंग में लिप्त है और एक पाकिस्तानी से भी जुड़ा हुआ है।
ईडी ने कहा कि धीरज साव नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में दलाली के लिए देश के विभिन्न भागों से पैसे जमा कराए गए। अपनी दलाली रखने के बाद उसने बाकी बचे पैसों को इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों जुबैर हुसैन, आयशा बानो, राजू खान और अन्य के खाते में जमा करा दिए।