फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को हाइब्रिड मॉडल से एतराज, बोले - पीसीबी मौका भुनाने में नाकाम रहा

Sat, 21 Dec 2024 09:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

आईसीसी ने हाल ही में आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा जिसमें भारत अपने मुकाबला तटस्थ स्थल पर खेलेगा। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर भारत की मेजबानी करने का गोल्डन मौका गंवा दिया है। मालूम हो कि आईसीसी ने हाल ही में आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा जिसमें भारत अपने मुकाबला तटस्थ स्थल पर खेलेगा। 
विज्ञापन

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने यह फैसला सुनाया। 2027 तक आईसीसी के सभी टूर्नामेंट में हाइब्रिड मॉडल लागू रहेगा जिसमें पाकिस्तान भी भारत में होने वाले किसी टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगा और अपने मुकाबले किसी तटस्थ स्थल पर खेलेगा। शहजाद ने इस मामले पर अपनी राय रखी और कहा कि पीसीबी ने मौका गंवा दिया। 

शहजाद ने कहा, पाकिस्तान के भारत की मेजबानी करने का गोल्डन मौका था। 2021 में सभी क्रिकेट बोर्ड ने इस करार पर हस्ताक्षर किए थे कि पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलेगी और आईसीसी इससे पीछे नहीं हट सकता था। मुझे लगता है कि पीसीबी मौका भुनाने में चूक गई। भारत को पाकिस्तान में खिलाने का एक ही मौका था कि आप आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करें। 

शहजाद ने दिया अजीब सुझाव
सलामी बल्लेबाज शहजाद ने एक अजीब सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सीमा के पास एक स्टेडियम बनाया जाना चाहिए जहां दोनों देशों के खिलाड़ी मुकाबले खेल सकें। उन्होंने कहा, एक पॉडकास्ट में मैंने सुझाव दिया था कि सीमा के पास एक स्टेडियम बनाया जाए जिसका का गेट भारत की तरफ से खुले और दूसरा पाकिस्तान की तरफ से। दोनों देशों के खिलाड़ी अपने-अपने दरवाजे से अंदर आएं और खेलें। लेकिन इससे बीसीसीआई और सरकार को दिक्कत होगी क्योंकि जब भारतीय टीम के खिलाड़ी हमारी तरफ फील्डिंग करने आएंगे तो उन्हें वीजा चाहिए होगा। 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 से द्विपक्षीय सीरीज बंद है और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2008 एशिया कप के लिए किया था और इसके बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते भारत ने पड़ोसी देश का दौरा नहीं किया है। हालांकि, पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए लगातार भारत का दौरा करता रहा है। पाकिस्तान ने 2016 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें