फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के लिए पाकिस्तान की भी टीम घोषित, तूफानी गेंदबाज आमिर को नहीं मिली जगह

Thu, 18 Apr 2019 08:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद आमिर
श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका के बाद अब पाकिस्तान गुरुवार को विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस 15 सदस्यीय टीम की कमान सरफराज अहमद संभालेंगे। तूफानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंजमाम-उल-हक के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने बताया कि टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का पर्याप्त संतुलन है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैच की वन-डे सीरीज के लिए भी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इंजमाम ने कहा, ‘हमें उम्मीद और भरोसा है कि पाकिस्तान विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगा।’ चयनकर्ताओं ने दो साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 14 एकदिवसीय मैचों में सिर्फ पांच विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर को टीम में जगह नहीं दी है, लेकिन अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज पर भरोसा जताया है। 

4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इंजमाम ने हालांकि कहा कि हफीज का विश्व कप टीम में जगह बनाना उनके शत प्रतिशत फिट होने पर निर्भर करेगा। वह फिलहाल अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं। इंजमाम ने कहा कि आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली और आमिर को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला और विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा है।

विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से पाकिस्तान का वन-डे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की वन-डे सीरीज में 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसे 2-3 से मात मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स
30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए ऐसी है पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शादाब खान, शोएब मलिक, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, आबिद अली, मोहम्मद हफीज (फिटनेस पर निर्भर), इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद हसनैन, हैरिस सुहैल

रिजर्व खिलाड़ी: आसिफ अली और मोहम्मद आमिर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें