फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gugu R-SUV इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में चलेगी 300 किमी, एडवेंचर बाइक को देगी मात

Thu, 18 Apr 2019 08:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gugu R-SUV
साल 2020 तक आते-आते देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की ‘रफ्तार’ बढ़ने लगी है। कार कंपनियों के साथ इलेक्ट्रिक बाइक्स कंपनियां भी कमर कसने लगी हैं। एक भारतीय कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लान्च की है, जो सिंगल चार्जिंग में 130 किमी की दूरी तय करेगी। जानते हैं क्या खास है इस बाइक में...
 
विज्ञापन

हवा से बचने के लिए इसमें विंड स्क्रीन भी

2 of 5
Gugu R-SUV
कोयंबटूर बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Gugu Energy ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Gugu R-SUV से को पेश किया है, जो दिखने में किसी एडवेंचर स्कूटर की तरह दिखती है, लेकिन असल में यह इलेक्ट्रिक बाइक है। हाईवे पर हवा से बचने के लिए इसमें विंड स्क्रीन भी दी गई है।
 
विज्ञापन

2 वैरियंट में आएगी

3 of 5
Gugu R-Series SUV Electric Motorcycle
कंपनी के मुताबिक लो रेंज वैरियंट 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.5 सेकंड का वक्त लेगा और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 30 मिनट का वक्त लेगी।
वहीं लान्ग रेंज वैरियंट 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में तकरीबन 3 सेकंड का वक्त लेगा और इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है। जबकि इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 45 मिनट का वक्त लेगी।
 

बैटरी 8 लाख किलोमीटर तक चल सकती है

4 of 5
Gugu R-Series SUV Electric Motorcycle
कंपनी का कहना है कि उन्हें इस बाइक को इन-हाउस ही डिजाइन और डेवलेप किया है। इनमें इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और बैटरी पैक शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उनकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 8 लाख किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी अपना बाइक में बिल्ट-इन जीपीएस, वहील डाइग्नोस्टिक फीचर के साथ 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें रियल-टाइम ट्रेफिक अपडेट भी मिलेगा।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू

5 of 5
Gugu R-SUV mobile app
Gugu R-SUV के लो रेंज वैरियंट की कीमत 1.25 लाख रुपये रखी है, वहीं लान्ग रेंज वैरियंट की कीमत 3 लाख रुपये होगी। R-SUV के लिए कंपनी को अभी तक करीब 5,000 प्री-ऑर्डर और बुकिंग मिल चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें