क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर फैंस सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान में घुस जाते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ सालों से खिलाड़ी लगातार बायो बबल में रह रहे हैं और उन्हें कोरोना के खतरे से बचाने के लिए फैंस को खिलाड़ियों से दूर रहने को कहा जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के मैच में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मैच के दौरान पाकिस्तान ऑलराउंडर शादाब खान का एक फैन मैदान के अंदर आ गया और पिच के पास पहुंचकर उन्हें सलाम किया। इसके बाद शादाब ने उन्हें गले से लगा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।