फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imad Wasim Retirement: संन्यास पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम का यू-टर्न, पीसीबी से बातचीत के बाद बदला फैसला

Sat, 23 Mar 2024 07:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खत्म होने के बाद से ही अटकलें तेज हो गई थीं क्योंकि मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और पाकिस्तान के टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने वसीम को संन्यास से वापस आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : ndtv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ऑलराउंडर इमाद वसीम ने शनिवार को संन्यास पर यू-टर्न लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की घोषणा की है। साथ ही आगामी टी20 विश्व कप में चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। वसीम ने पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
विज्ञापन

वहाब रियाज और इमाद वसीम - फोटो : सोशल मीडिया
जून में खेला जाना है टी20 विश्व कप
इमाद ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पीसीबी अधिकारियों से मुलाकात के बाद, मैंने अपने संन्यास पर पुनर्विचार किया है और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपलब्धता की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह रास्ता टी20 विश्व कप 2024 तक ले जाएगा। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीसीबी को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरे लिए पाकिस्तान पहले आता है।' टी20 विश्व कप जून में खेला जाना है।

इमाद वसीम - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले से चल रही थी अटकलें
इमाद ने उन पर भरोसा जताने के लिए पीसीबी को धन्यवाद दिया और देश का मान बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खत्म होने के बाद से ही अटकलें तेज हो गई थीं क्योंकि मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और पाकिस्तान के टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने वसीम को संन्यास से वापस आने के लिए कहा था।

इमाद वसीम - फोटो : ESPN
इमाद का अंतरराष्ट्रीय करियर
पीएसएल के प्लेऑफ और फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड को खिताब जीतने में मदद करने के लिए शानदार भूमिका निभाने के बाद ऑलराउंडर पर वापसी का दबाव बढ़ गया था। 35 वर्षीय ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं और अपने बाएं हाथ की स्पिन से वनडे में 44 और टी20 में 65 विकेट हासिल किए हैं। चयनकर्ता उत्तरी पाकिस्तान के काकुल में एक सेना बेस पर प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों के एक पूल की घोषणा करने वाले हैं, जो जून में टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को शुरू करेगा।
विज्ञापन

इमाद वसीम - फोटो : PSL
फाइनल में सिगरेट पीते पकड़े गए थे
इमाद ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पांच विकेट लिए थे और नाबाद रहते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड को जीत दिलाई थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। हालांकि, इससे ज्यादा वह फाइनल के दौरान ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीने के लिए चर्चित हुए थे। उनका वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें