फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बल्लेबाज युनूस ने पूर्व भारतीय कप्तान को बताया अपना 'गुरु'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर युनूस खान ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को अपना गुरु बताया है। उन्होंने कहा है कि आज वह क्रिकेट में जो भी है, द्रविड़ की वजह से ही है।
विज्ञापन


पाक क्रिकेटर युनूस के अनुसार, क्रिकेट के शुरुआती पल में राहुल द्रविड़ ने उनकी बहुत मदद की थी और वह उनके शुक्रगुजार है। दरअसल, वह क्रिकेट में अपने पुराने पलों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

101 टेस्ट और 264 वनडे मैच खेल चुके 37 साल के पूर्व पाक कप्तान ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ एक दौरे के दौरान उन्होंने राहुल द्रविड़ से बल्लेबाजी के कुछ टिप्स लिए थे। जिससे उनकी बैटिंग स्किल्स में काफी सुधारा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 की एक गलती का युनूस को अब तक है मलाल

पाक टीम के पूर्व कप्तान युनूस खान ने कहा ‌कि 2009 में कप्तानी छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। 2009 में जब उन्हें टीम की बागडोर सौंपी गई थी तो पाक क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष एजाज बट ने उन्हें कहा था कि अगर वह जिम्मेदारी नहीं संभालना चाहते तो इस्तीफा दे सकते है।

वह आगे कहते हैं कि, "न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पूरी करने के बाद मुझे लगा कि मैं टीम को एकजुट करने में सफल नहीं रहा तो मैंने इस्तीफा दे दिया।" उस वक्त युनूस के टीम को कप्तान बनाए जाने के विरोध में टीम के कई क्रिकेटरों ने इस्तीफा देने की ध्‍ामकी दी थी।

उस वक्त की घटनाओं का जिक्र करते हुए युनूस आगे कहते है कि ग‌लतियां हर किसी से होती है, हर कोई परफेक्ट नहीं होता। लेकिन अब दोबारा पाक टीम का हिस्सा होकर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें एक ‌बार फिर कप्तानी मिलती है तो वह जरुर कमान संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें