पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को आखिरी टी-20 मुकाबले में हराकर सीरीज पर कब्ज़ा जमाया। इस जीत के साथ ही टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। हालांकि लचर फील्डिंग की वजह से पाकिस्तान टीम की एक बार फिर से किरकिरी हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
दरअसल कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान आठवें ओवर में शामारह ब्रुक्स ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर शॉट खेला जो सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई। ब्रुक्स का यह शॉट काफी देर तक हवा में रहा जिसे आसानी से लपका जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गेंद मोहम्मद हसनैन और इफ्तिखार अहमद के बीच में गिरी और कैरेबियाई बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया।
हसनैन और इफ्तिखार के बीच हुई इस गड़बड़ी ने फैंस को एक ऐसा ही पुराना वाकया याद दिला दिया। फैंस ने कुछ साल पहले शोएब मलिक और सईद अजमल के बीच हुई ऐसी ही गड़बड़ी और कैच छूटने का वीडियो शेयर कर मजे लेना शुरू कर दिया। उस समय क्रिस गेल का एक ऐसा ही शॉट हवा में चला गया था लेकिन गेंद मलिक और अजमल के बीच गिरी थी।