फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI: रन आउट होने के बाद कप्तान बाबर पर गुस्सा हुए इमाम उल हक, पिच पर दे मारा बल्ला, वीडियो वायरल

Sat, 11 Jun 2022 12:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

इमाम उल हक वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। बाबर की गलती के चलते इमाम रन आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए। इसके बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर दे मारा। 
 
विज्ञापन
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में बाबर आजम का जलवा देखने को मिल रहा है। बाबर ने इस सीरीज के दो मैचों में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी सीरीज में उन्होंने सबसे कम मैचों में 17 वनडे शतक और बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया है। बाबर के अलावा सलामी बल्लेबाजी इमाम उल हक भी शानदार फॉर्म में हैं और दो मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। दूसरे मैच में इमाम ने शानदार 72 रन बनाए और बाबर के साथ 120 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। 
विज्ञापन


इमाम इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे और उनके पास शतक लगाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन कप्तान बाबर आजम की गलती के चलते वो रन आउट हो गए। 72 के स्कोर पर पवेलियन लौटते समय इमाम बेहद गुस्से में दिखे और रन आउट होने के बाद अपना बैट जमीन पर पटक दिया और गुस्से में पवेलियन चले गए। 

इमाल के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ फैन इस रन आउट के लिए बाबर को दोषी ठहरा रहे हैं तो कुछ इमाम के गुस्से को लगत बता रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

28वें ओवर में रन आउट हुए इमाम
पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे। इमाम ने उनकी एक गेंद को मिडविकेट की तरफ खेला और एक रन के लिए भाग गए। दूसरे छोर पर खड़े बाबर ने पहले सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन बाद में रन भागने से मना कर दिया। ऐसे में इमाम को दूसरे छोर से वापस लौटना पड़ा। उनके लौटने से पहले फील्डर ने गेंद विकेटकीपर को दे दी और विकेटकीपर ने गिल्लियां गिराकर इमाम को रन आउट कर दिया। 

आउट होने के बाद इमाम ने पिच में बल्ला मारा और गुस्से में मैदान से बाहर चले गए। इमाम के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 275 रन ही बना पाई, जबकि पहले पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार जाना तय लग रहा था। इमाम वनडे में शानदार लय में चल रहे हैं, पिछली पांच पारियों में उन्होंने लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। 

पाकिस्तान ने 120 रन से जीता मैच
तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने यह वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को मुल्तान में होना है। इससे पहले पाकिस्तान के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से हार गई। बाबर ने 77 और इमाम उल हक ने 72 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन और शादाब खान ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज के लिए मायर्स ने 33 और ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कप्तान पूरन ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अकील हुसैन ने तीन, एंडर फिलिप और अल्जारी जोशेफ ने दो-दो विकेट लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें